Street Vendors List | Surveyed Homeless List | Common Services Centre List | Shelters for Urban Homeless List | Vending Zones List | SHGs List | SDCs List
Let's know

CSC

शहरी स्वयं सहायता समूह के महिला द्वारा कॉमन सर्विस सेंटर का संचालन


नगर विकास एवं आवास विभाग के द्वारा संचालित दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (DAY NULM) के अंतर्गत नगर निकायों में शहरी गरीबों के आय सृजन हेतु प्रयास कर आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है।

संपूर्ण देश में सर्वप्रथम नगर विकास एवं आवास विभाग बिहार द्वारा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (DAY NULM) की स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के आयजनक गतिविधियों में वृद्धि लाने एवं स्वरोजगार से जोड़ने हेतु इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) का संचालन करने के लिए CSC e-Governance Service India Limited जो इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार से सम्बद्ध है के साथ एकरारनामा (MoU) किया गया।

स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) की विभिन्न सेवाएँ जैसे- सरकारी प्रमाण पत्रों का आवेदन, बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाएँ विभिन्न कंपनियों का बीमा, पेंशन एवं सामाजिक सुरक्षा योजना का आवेदन पैन एवं आधार कार्ड, बिजली बिल, गैस बुकिंग, ट्रेन टिकट, स्वास्थ्य सेवा इत्यादि इसके साथ ही स्वयं सहायता समूहों के द्वारा बनाये गए उत्पादों को भी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से ऑनलाइन प्लेटफार्म प्रदान किया जाएगा|

प्रथम चरण में पटना नगर निगम में प्रायोगिक आधार पर 5 केंद्र स्थापित किये जा रहे है। अगले दो सालों में राज्य के सभी नगर निकायों में 2250 कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) खोले जायेंगे ।

Common Services Centres list in Bihar under DAY-NULM scheme

# सदस्य का नाम स्वयं सहायता समूह का नाम पता नगर निकाय वार्ड संख्या
1 कोमल कुमारी सुहानी स्वयं सहायता समूह पाटलीपुत्रा जंक्शन लालू नगर, वार्ड नं॰-2, पटना पटना नगर निगम 2
2 इन्दु श्रीवास्तव शुभ लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह राजेन्द्र नगर, पटना पटना नगर निगम 43
3 सविता कुमारी नारी शक्ति स्वयं सहायता समूह राजीव नगर रोड वार्ड नं॰-15, पटना पटना नगर निगम 15
4 नीतु देवी नीतु स्वयं सहायता समूह वार्ड नं॰-13, अनीषाबाद पटना पटना नगर निगम 13
5 कंचन देवी राखी स्वयं सहायता समूह हनुमान नगर, नालापर, कंकडबाग पटना नगर निगम 44